ताज़ा ख़बरें

महापौर अमृता अमर यादव ने ग्राम सिहाड़ा में ग्रामीणों के साथ सुनी ‘मन की बात’।

खास खबर

महापौर अमृता अमर यादव ने ग्राम सिहाड़ा में ग्रामीणों के साथ सुनी ‘मन की बात’।

खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव ने रविवार को खंडवा विधानसभा के ग्राम सिहाड़ा में बूथ क्रमांक 66 पर माताजी मंदिर में ग्रामवासियों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को सुना और कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों से ‘मन की बात’ के माध्यम से दिए गए संदेशों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सामूहिक श्रवण के दौरान राष्ट्रहित, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को लेकर उत्साह का वातावरण रहा।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, सुनील जैन, सिंहाड़ा भाजपा कार्यकर्ता डॉ प्रणय श्रीमाली, मुकेश पाल, राजेंद्र राठौर, गोविंद मालाकार, डॉ सतीश पहारे, राजेश मालाकार, मुकेश मालाकार, सदाशिव मालाकार सहित युवा कार्यकर्ता,मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!