
* भावनगर के पूज्य शहेरावाले साईं खंडवा में,*
*होगा भजनों और सत्संग का भव्य आयोजन*
खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल सदस्यों के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा अपने इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी का चालिहा पर्व श्रद्धा, उमंग एवं आस्था पूर्वक 40 दिनों तक कठिन उपवास रखकर मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि पर्व के दौरान मंगलवार 11 अगस्त को रात्रि 9 बजे से भावनगर के पूज्य शहेरावाले साईं की मधुर वाणी का आनंद भगवान श्री झुलेलाल साई के भक्तिमय गीतों भजनों के दौरान समाजजन लेंगे। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के पदाधिकारी सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता से लाभ लेने की अपील की है।











