
नेपाल में आई भीषण त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में सामूहिक प्रार्थना।

खंडवा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर इनर व्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स की बहनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना एवं शांति पाठ का आयोजन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि क्लब की बहनों ने एकत्रित होकर दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब की बहनों ने कहा कि हम इस कठिन समय में दिवंगत लोगों के परिवारों तक भले ही व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पा रहे हैं, लेकिन अपनी प्रार्थनाओं के माध्यम से उनके दुख में सहभागी बन सकते हैं। इसी भावना के साथ सामूहिक शांति पाठ किया गया तथा दिवंगत आत्माओं की स्मृति में एक पौधा रोपित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
सदस्यों ने प्रभु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, उनके परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा भविष्य में ऐसी भयावह आपदा कहीं न आए।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष मोनिका शर्मा, एडिटर दीप्ति थापक ,प्रमिला शर्मा, आशा सेंगर , दीपमाला पांडे, राखी शुक्ला, सीमा तिवारी, प्रतिमा अरोरा नूतन शर्मा,सहित मंडल की सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।“मानवता की सच्ची सेवा यही है कि संकट की घड़ी में हम प्रार्थना, संवेदना और सहयोग के माध्यम से एक-दूसरे के साथ खड़े रहें।”












