ताज़ा ख़बरें

पासी समाज की भुजरियों की शोभायात्रा का कांग्रेस परिवार ने किया स्वागत

खास खबर

पासी समाज की भुजरियों की शोभायात्रा का कांग्रेस परिवार ने किया स्वागत

खंडवा। पासी समाज द्वारा भुजरियों के पर्व के अवसर पर 29 अगस्त शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का अंबेडकर चौक पर कांग्रेस परिवार की ओर से पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि पासी समाज द्वारा निकाली गई भुजरियों की शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पहुंचे। सभी ने शोभायात्रा में शामिल समाजजनों का स्वागत कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खंडवा की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता से है। विभिन्न समाजों के पर्व एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर कांग्रेस परिवार सदैव सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देता रहा है।
शोभायात्रा के दौरान अंबेडकर चौक पर उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। पासी समाज के विजय भदनेकर,सुनील पासी,पासी समाज अध्यक्ष ,समाज पदाधिकारियों ,महिलाओं एवं समाजजनों का कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए भुजरियों के पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन,राजू सुनगत,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,आलोक सिंह रावत,मुल्लू राठौर,प्रेमांशु जैन,सागर पवार,अय्यूब लाला,असलम गौरी,मोइज खान,शैलेश वर्मा,शहजाद पवार,हुकुम मेलुन्दे,अल्ताफ कुरैशी,मयंक पाराशर,योगेश जांगिड़,वकील नीलकंठ,नासिर खान,धनाजी जाधव,नवनाथ,इस्माइल लोहार,अरविंद कसेरा सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!