ताज़ा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के लिए भाजपा ने गठित की जिला स्तरीय टोली।

खास खबर

सेवा संकल्प अभियान के लिए भाजपा ने गठित की जिला स्तरीय टोली।

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, छह पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया है। यह अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला स्तर पर गठित टोली में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं धार जिले के प्रभारी सुभाष कोठारी को अभियान का संयोजक बनाया गया है। वहीं मांधाता विधायक नारायण पटेल और पूर्व महापौर भावना शाह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र डांगोरे तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर अरतानी को भी सहसंयोजक बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय टोली अभियान की गतिविधियों के समन्वय और सफल संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!