ताज़ा ख़बरें

बड़ोद में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व

बडौद जिला आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट


बड़ोद में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व

बड़ोद,

(आगर मालवा)। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

त्योहार को लेकर बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। परिवारों में पारंपरिक रूप से मिठाइयां बांटकर पर्व की खुशियां मनाई गई। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व ने भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और अधिक मजबूत किया। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!