
दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व महोत्सव का आयोजन 16 सितंबर से प्रारंभ।
खंडवा में सभी दिगंबर जैन मंदिरों में 10 लक्षण धर्म की पूजा पर्व के दौरान आयोजित होगी।
खंडवा। जैन धर्म में पर्यूषण पर्व को महान पर्व के रूप में माना गया है, दस दिनों तक चलने वाले पर्व में सभी दिगंबर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना भगवान का अभिषेक शांति धारा एवं दस लक्षण मंडल विधान की पूजा की जाती है, पर्व के मुख्य आयोजन सराफा पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में आयोजित होंगे जहां पर्युषण पर्व के लिए बांसवाड़ा से पधारे पंडित संजय शास्त्री का सानिध्य हमें प्राप्त होगा उनके प्रवचनों का लाभ भी सभी समाजजनों को मिलेगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि अत्यन्त हर्ष एवं पुण्य का अवसर है कि इस वर्ष आप और हम सभी श्री पर्युषण
महापर्व 16 सितंबर बुधवार से 25 सितम्बर शुक्रवार तक अत्यंत भक्ति भाव पूर्वक मनाएंगे। इस महा मांगलिक पर्व पर जिनवाणी श्रवण के लिए हम सभी को बांसवाड़ा राजस्थान से पधारे पंडित संजय जी शास्त्री का सानिध्य प्राप्त हो रहा है।
पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन सुबह 9.15 से संजय जी शास्त्री के प्रवचन श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में होंगे।सुबह 9.45 से श्री जिनेन्द्र अभिषेक एवं नित्य नियम पूजा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा में पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में सम्पन्न होंगे।शाम 7 बजे से 8 बजे तक श्री जिनेन्द्र भक्ति एवं आरती श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सराफा में,रात्रि 8 बजे से 9:00 बजे तक शास्त्र प्रवचन पंडित संजय जी शास्त्री द्वारा एवं रात्रि 9:00 से 9.45 तक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम अलग-अलग मण्डलों द्वारा श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला सराफा में सम्पन्न होंगे।
. समाज के प्रचार मंत्री सुनील जैन ,प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि 25 सितम्बर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का जुलूस दोपहर 3 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा से प्रारंभ होकर हरीगंज, नगर निगम वाटर वर्क्स होते हुये छात्रावास दिगम्बर जैन मंदिर से वापस शिवाजी चौक, जलेबी चौक होते हुये घासपुरा महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, सराफा होते हुये श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में पंडित संजय शास्त्री बांसवाड़ा के प्रवचन एवं श्रीजी का अभिषेक होकर समापन होगा। 27 सितम्बर रविवार को क्षमावाणी पर्व पर श्रीजी का झुलुस सुबह 7.30 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बुधवारा, केवलराम पेट्रोल पम्प, बाम्बे बाजार, सराफा होकर चौधरी जी के कुएँ पर पूजन पश्चात श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा ,श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर घासपुरा में श्री जी का अभिषेक,शांतिधारा के साथ पर्व का समापन होगा।












