ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के षष्टम दिवस स्वास्थ्य एवं जनसेवा संस्थान जागरूकता के अंतर्गत अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्र एवं जनसेवा केंद्र मे जन-जागरूकता कार्यक्रम किये आयोजित*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के षष्टम दिवस स्वास्थ्य एवं जनसेवा संस्थान जागरूकता के अंतर्गत अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्र एवं जनसेवा केंद्र मे जन-जागरूकता कार्यक्रम किये आयोजित*

जिला-खंडवा

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत खंडवा पुलिस द्वारा जिले में लगातार व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, विद्यार्थियों एवं डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने वाले नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है।

इस क्रम मे आज अभियान के षष्टम दिवस जिले के:-

शहर अनुभाग मे:-

जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में *थाना कोतवाली* द्वारा बस स्टॉप खण्डवा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे सहा. उप निरीक्षक एवं अन्य पुलिस स्टाफ व आम जनमानस उपस्थित रहे।

*थाना पदमनगर* द्वारा जिला अस्पताल खण्डवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक वीरेन्द्र अहीरवाल एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*थाना मोघटरोड* द्वारा जिला अस्पताल खण्डवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक भीमसिंह मण्डलोई एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।त रहे।

मुख्यालय अनुभाग मे:-

जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में *थाना पंधाना* द्वारा सी.एच.सी.पंधाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे प्रआर विनायक पंचोले एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*थाना जावर* द्वारा पीएचसी जावर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे सहा.उप निरीक्षक रणजीतसिंह एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*थाना छैगांव माखन* द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र छैगांव माखन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक प्रकाश मण्डलोई एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मुंदी अनुभाग मे:-

जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में *थाना मूंदी* द्वारा सीएचसी मूंदी में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे सहा.उप निरीक्षक तीरथ अवस्थी एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*थाना धनगांव* द्वारा ग्राम सुलगांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक दिनेश कुमरावत एवं अन्य पुलिस स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*थाना नर्मदानगर* द्वारा सीएचसी नर्मदानगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक अशोक नरगावे एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*थाना मान्धाता* द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय गौल सैलानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे निरीक्षक अनेक सिंदिया एवं अन्य पुलिस स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

हरसूद अनुभाग मे:-

जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में *थाना हरसूद* द्वारा सिविल हॉस्पिटल हरसूद में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक लीला बघेल एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*थाना खालवा* द्वारासांदीपनि स्कूल ग्राम खारकलां में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक भुवन वास्कले एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्कूल के शिक्षकगण व् छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

*थाना किल्लोद* द्वारा सीएचसी किल्लोद में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक सखाराम पगारे एवं अन्य पुलिस स्टाफ व स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों एवं नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC अपडेट, OTP साझा करने के खतरे, UPI फ्रॉड, निवेश संबंधी ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए आवश्यक सावधानी से अवगत कराया गया।

खंडवा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि होने पर बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!