ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत मूंदी में शिविर 9 मार्च को

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत मूंदी में शिविर 9 मार्च को

पंधाना में 10 को, छनेरा में 11, ओंकारेश्वर में 12 और पुनासा में 13 को लगेगा शिविर

खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र में मूंदी में 9 मार्च को शिविर आयोजित होगा। पंधाना में 10 मार्च को, छनेरा में 11 मार्च को, ओंकारेश्वर में 12 मार्च को, पुनासा में 13 मार्च को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

14 से खंडवा शहर के वार्डों में लगेंगे शिविर
खण्डवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए नगर निगम के जोन क्रमांक 1 स्थित कार्यालय में 14 मार्च को शिविर आयोजित होगा। वार्ड क्रमांक 6 से 9 के नागरिकों के लिए 14 मार्च को ही माता चौक चौराहे पर शिविर आयोजित होगा। वार्ड क्रमांक 10 से 15 के नागरिकों के लिए 15 मार्च को भगतसिंह चौराहे पर शिविर आयोजित किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 16 से 24 के नागरिकों की सुविधा के लिए भी 15 मार्च को ही नगर निगम कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 25 से 28 के नागरिकों के लिए 16 मार्च को गौशाला चौराहे पर, वार्ड क्रमांक 29 से 32 के नागरिकों के लिए 14 मार्च को नगर निगम के झीलोद्यान स्थित जोन क्रमांक 4 कार्यालय में शिविर आयोजित होगा। वार्ड क्रमांक 33, 35 और 36 के नागरिकों के लिए 14 मार्च को लाल चौकी स्थित मांगलिक भवन में, वार्ड क्रमांक 39 से 45 के नागरिकों के लिए 15 मार्च को बड़ा बम चौराहे पर, वार्ड क्रमांक 47 से 50 के नागरिकों के लिए 15 मार्च को नवचंडी मेला ग्राउंड पर, वार्ड क्रमांक 34, 37, 38 व 46 के नागरिकों के लिए 16 मार्च को सिंधी धर्मशाला में शिविर आयोजित होंगे। ये सभी शिविर प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!