
एडिटर/संपादक/तनिष गुप्ता✍️
महिला दिवस पर रूपाली राठी का सम्मान
खंडवा। धा.माहेश्वरी महिला संगठन, खंडवा द्वारा महिला दिवस पर समाज की प्रेरणादायी महिला रूपाली राजेश राठी का सम्मान किया गया। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस और कुशल मातृत्व का परिचय देते हुए उन्होंने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ संस्कारवान और व्यवहार कुशल बनाया। उनके संघर्ष और समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला संगठन की अध्यक्ष रीना आनंद गुप्ता , सचिव प्रेरणा चांडक, कोष अध्यक्ष दिव्या गुप्ता एवं समाज की पदाधिकारी महिलाएं उपस्थित रही।










