ताज़ा ख़बरें

मोतियाबिंद की निशुल्क जांच के लिए हरसूद व किल्लौद में शिविर आज

खास खबर

मोतियाबिंद की निशुल्क जांच के लिए हरसूद व किल्लौद में शिविर आज

खण्डवा//मोतियाबिंद रोग की जांचकर मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए इंदौर के चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट व शंकरा आई सेन्टर द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि चोइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इंदौर द्वारा ये शिविर 9 मार्च को हरसूद व किल्लौद, 11 को पंधाना व खण्डवा विजन सेंटर, 12 को मूंदी व छैगांवमाखन, 13 को पुनासा, 16 को सिंगोट व जसवाड़ी, 25 को बोरगांव बुजुर्ग व बगमार, 26 को खालवा, खारकलां व खण्डवा विजन सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।
डॉक्टर जुगतावत ने बताया कि मोतियाबिंद रोग की जांच के लिए शंकरा आई सेंटर इन्दौर द्वारा 10 मार्च को धनगांव व ओंकारेश्वर, 11 को सुन्दरदेव व ढाकना, 16 को हरसूद व खालवा, 17 को सरमेश्वर व गुड़ी, 19 को पटाजन व जलकुआं, 20 जामधड़ व सराय, 23 को छैगांवमाखन व पंधाना, 24 को पांगरा व भगवानपुरा, 25 को मान्दला व झिरनिया, 26 को पुनासा व मूंदी, 30 को जावर व सिहाड़ा में शिविर का आयोजन कर मरीजों का जांच परीक्षण व उपचार किया जायेगा। इसके बाद निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हितग्राहियो का चयन कर उनके निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। डॉक्टर जुगतावत ने मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजो से अपील की है कि वे इन शिविरों में जाकर अपनी आखों की निशुल्क जांच अवश्य करवायें।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!