
दादाजी की नगरी खंडवा में जैन समाज का भव्य धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक महोत्सव अप्रैल में आयोजित होगा।
बजरंग चौक स्थित जैन मंदिर के पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर समाज जनों की बैठक संपन्न।
खंडवा। जैन समाज का सर्वोच्च धार्मिक आयोजन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव भव्य धार्मिक अनुष्ठान दादाजी की नगरी खंडवा में बजरंग चौक स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर मे 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होने जा रहा है, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया पंचकल्याणक महोत्सव जैन धर्म का एक सर्वोच्च और भव्य आध्यात्मिक आयोजन है, जो नवनिर्मित मंदिर में भगवान की प्रतिमा की प्रतिष्ठा के समय आयोजित किया जाता है। यह पांच दिवसीय महोत्सव तीर्थंकर के जीवन की पांच कल्याणकारी घटनाओं—गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष को नाट्य और पूजन के माध्यम से जीवंत करता है।
यह महोत्सव सामूहिक एकता, पुण्य अर्जन और धार्मिक जागृति का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। पंचकल्याणक संगमरमर , पाषाण अथवा धातु की प्रतिमा को भगवान के रूप में रूपांतरित करने की प्रक्रिया है। पंच का अर्थ है पांच और कल्याण का अर्थ है सभी जीवों के कल्याण के लिए। पंचकल्याणक महोत्सव मुनि श्री
आदित्यसागरजी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के व्यवस्थापन के उद्देश्य से सकल दिगंबर जैन समाज खंडवा की सामूहिक बैठक शनिवार जैन मंदिर मे संपन्न हुई ,जहां वरिष्ठ बंधुओं के मार्गदर्शन से कार्ययोजना एवं विविध समितियां गठित की गयी,समिती ने तन मन धन से कार्यक्रम सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिये संकल्प किया, जैन समाज अध्यक्ष दिलीप पहाडिया ने सकल जैन समाज से सहयोग का आव्हान किया, दिगंबर समाज के चारों अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, वीरेंद्र जैन, विजय सेठी, पंकज छाबड़ा ने इस अवसर पर समाज जनों को विश्वास दिलाया कि हम सब मिलकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएंगे। बैठक का संचालन प्रदीप जैन छाबडा ने किया , आभार सचिव सुनील जैन ने माना।











