ताज़ा ख़बरें

अपने स्वयं की पढ़ाई के बल पर रूपल ने शिक्षा के क्षेत्र में खंडवा का नाम किया रोशन।

खास खबर

अपने स्वयं की पढ़ाई के बल पर रूपल ने शिक्षा के क्षेत्र में खंडवा का नाम किया रोशन।

खंडवा की रूपल जायसवाल ने यूपीएससी के रिजल्ट में 43वीं रैंक हासिल की दूसरे दिन भी हुआ स्वागत और सम्मान।
विधायक कंचन तनवे ने भी रूपल का किया स्वागत अभिनंदन।

खंडवा। यूपीएससी की परीक्षा में खंडवा की रूपल धनंजय लता जायसवाल ने अपने बल पर शिक्षा का अध्ययन करते हुए 43 वां स्थान हासिल कर खंडवा प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रूपल की इस उपलब्धि पर परिवार समाज एवं शहर में खुशी का माहौल है दूसरे दिन शनिवार को भी शहर वासियों के साथ ही खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने रूपल के निवास पर पहुंचकर स्वागत सम्मान अभिनंदन करते हुए मिठाई खिलाकर उसे शुभकामनाएं दी। दादाजी की नगरी खंडवा में सभी विधाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं इन प्रतिभाओं को यदि कोई अच्छा मंच प्राप्त हो जाता है तो यह अपने हुनर का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन करती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी खंडवा के छात्र छात्राएं शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार के साथ खंडवा का नाम रोशन कर रहे है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के लिए हर्ष का विषय है की रूपल जायसवाल ने अपनी मेहनत के बल पर सिविल सेवा परीक्षा में देश भर में 43 वां स्थान हासिल किया है। रूपल कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। रुपल ने बताया कि उसका तीसरा प्रयास था और जब इंटरव्यू की बारी आई तब इंटरव्यू में उसे खंडवा और किशोर कुमार को लेकर के काफी सवाल पूछे गए। किशोर कुमार का यह शहर कितना दीवाना है। किशोर दा की नगरी में उनका क्या है यह सब सवाल उनसे इंटरव्यू में पूछे गए थे। रूपल ने बताया कि किशोर दा ने खंडवा में जन्म लिया और देश में खंडवा का नाम रोशन किया यहा उनका स्मारक एवं समाधि है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी मोबाइल के माध्यम से संसदीय क्षेत्र वासियों की ओर से रूपल को बड़ी उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!