ताज़ा ख़बरें

ग्राम भैसावा में दादा गुरु की परिक्रमा में खंडवा विधायक ने शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

खास खबर

ग्राम भैसावा में दादा गुरु की परिक्रमा में खंडवा विधायक ने शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दादा गुरु का आशीर्वाद संस्कार और प्रकृति संरक्षण के मार्ग पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता
है , ,,विधायक कंचन तनवे,,

खंडवा। मां नर्मदा मैया की सुरक्षा एवं मां नर्मदा निरंतर अपने स्वरूप में कलकल बहती रहे इसको लेकर संत दादा गुरु वर्षों से अन्न त्याग कर का त्याग कर मां की सेवा में लगे हुए हैं। मां नर्मदा की परिक्रमा के माध्यम से हुए आम जन को मां की सुरक्षा का संदेश देते रहते हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैसावा में माँ नर्मदा, धर्म, धरा, धेनु, प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन हेतु समर्पित अवधूत सिद्ध महायोगी दादागुरु की निराहार माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा की चतुर्थ परिक्रमा में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने दादागुरु का आत्मीय स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सुनील जैन ने बताया कि दादागुरु की यह तपयात्रा केवल एक धार्मिक परिक्रमा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता को निस्वार्थ सेवा, संयम, साधना तथा प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देने वाली आध्यात्मिक साधना है। वे पिछले कई वर्षों से निराहार रहकर केवल माँ नर्मदा के पावन जल के सहारे अपनी तपश्चर्या कर रहे हैं, जो त्याग, समर्पण और अटूट आस्था की अनूठी मिसाल मानी जाती है।
इस दौरान कंचन मुकेश तनने ने कहा कि दादागुरु का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समाज को सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर विधायक कंचन तन्वे के साथ राजपाल सिंह चौहान, देवेंद्र यादव, हरीश सेन, सुनील जैन ज्ञानसिंग सावनेर, हरिओम भाई, महेश सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!