ताज़ा ख़बरें

यातायात पुलिस द्वारा पुराने बस स्टैन्ड पर बस चालकों, ऑटो चालकों एवं ई-रिक्शा चालकों का कराया नेत्र परीक्षण

खास खबर

यातायात पुलिस द्वारा पुराने बस स्टैन्ड पर बस चालकों, ऑटो चालकों एवं
ई-रिक्शा चालकों का कराया नेत्र परीक्षण
खंडवा, 14 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार दिनांक 14.01.2026 को यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चल रहे यातायात जागरुकता अभियान के अंतर्गत पुराने बस स्टैंड खंडवा पर वाहनों चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात देवेंद्र सिंह परिहार, सउनि विश्वास वानखेड़े, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार ओंकार, सहायक प्रहलाद तिरोले और चिकित्सा दल ने भाग लिया। स्कूल बसों, ऑटो ई-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन बसों के लगभग 110 चालकों की आँखों की जांच की गई। आंखों की जांच में 18 ड्राइवरों में मामूली दृष्टि दोष पाए गए, जिन्हें चश्मा लगवाने की सलाह दी गई और मोतियाबिंद से पीड़ित एक ड्राइवर को मुफ्त इलाज के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस का प्रयास है, कि वाहन चालक सुरक्षित दृष्टि से वाहन चलाएं ताकि उनकी प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर हो और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाए।
दिनांक 15.01.2026 को प्रातः 9:30 से दोपहर 01:00 तक श्री दादाजी न्यू बस स्टेण्ड खंडवा पर निःशुल्क नेत्र सिविर परीक्षण का आयोजन किया गया है| सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठायें।
जागरुकता के साथ-साथ थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, सउनि विश्वास वानखेडे, सउनि रामेश्वर कंसाना, सउनि गजेंद्र सिंह पवार और यातायात टीम ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों से 62 चालान और ₹36,500 का जुर्माना वसूला, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य धाराओं के लिए चालान शामिल थे और सभी को नियमों के बारे में समझाया गया। इस प्रकार अभियान के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके समाज में सड़क सुरक्षा और जीवन सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!