ताज़ा ख़बरें

सादगी पूर्वक मनाया जाएगा म. प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का जन्मदिन

खास खबर

सादगी पूर्वक मनाया जाएगा म. प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों को कंबल वितरण एवं कराया जाएगा भोजन

खंडवा/
म. प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का जन्मदिन दिनांक 15/01/2026 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी पूर्वक मनाया जाएगा । प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः 9:00 बजे सराफा स्थित गणेश मंदिर में पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया जाएगा, प्रातः 09.30 बजे दादाजी मंदिर में हवन, पूजा अर्चना कि जावेगी। तत्पश्चात प्रातः 10.00 बजे संजय नगर वार्ड में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जायेगा। प्रातः 10.30 बजे लाल चौकी अनाथ आश्रम में बच्चों को भोजन कराया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11.00 बजे गांधी भवन खंडवा में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया जायेगा। इस के बाद दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को भोजन कराया जायेगा। दोपहर 01.00 बजे लाल चौकी के समीप मूकबधिर आश्रम में बच्चों को भोजन कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे आशाधाम में केक काटा जाएगा एवं मिठाई वितरण की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!