ताज़ा ख़बरें

*संकल्प से समाधान अभियान की प्रभावी शुरुआत: निगम सभागृह में समन्वय बैठक आयोजित*

खास खबर

*संकल्प से समाधान अभियान की प्रभावी शुरुआत: निगम सभागृह में समन्वय बैठक आयोजित*
खण्डवा//राज्य शासन की जनहितैषी पहल “संकल्प से समाधान” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर निगम सभागृह में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम श्री ऋषि सिंघई, आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रियंका राजावत एवं तहसीलदार श्री महेश सोलंकी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में अभियान को चरणबद्ध एवं परिणामोन्मुखी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

*डोर-टू-डोर १०६ सेवाओं से संबंधित आवेदन एकत्रीकरण अभियान*
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि संकल्प से समाधान के अंतर्गत डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नागरिकों से सीधे आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा सभी आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि नागरिकों को यह जानकारी उपलब्ध कराई जाए कि किस योजना के अंतर्गत कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं।

*प्रथम चरण में 106 सेवाओं के आवेदन संग्रह*
अभियान के प्रथम चरण में कुल 106 सेवाओं से संबंधित आवेदनों का संग्रह किया जाएगा। इसमें सामाजिक न्याय विभाग, वित्त विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, कृषि विभाग, एमपीईबी सहित अन्य विभागों की सेवाएं सम्मिलित हैं। प्राप्त आवेदनों को विधिवत पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रेषित किया जाएगा, ताकि नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा सके।

*अभियान का चरणबद्ध कार्यक्रम*
अभियान के अंतर्गत 12 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रथम चरण संचालित होगा, जिसमें डोर-टू-डोर अभियान एवं क्लस्टर शिविरों के माध्यम से शिकायतें एवं आवेदन एकत्र किए जाएंगे।
द्वितीय चरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक रहेगा, जिसमें प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
इसके पश्चात 16 मार्च से 26 मार्च के बीच विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 18 मार्च को जनपद पंचायत खंडवा में एक विशेष शिविर आयोजित होगा, जिसमें लंबित शिकायतों के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। अंतिम चरण में जिला स्तरीय शिविर आयोजित कर शेष प्रकरणों का समाधान किया जाएगा।

*आवेदन में पूर्ण विवरण अनिवार्य*
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आवेदन में आवेदक का पूरा पता, नाम एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आवेदक से संपर्क कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

*नगरीय क्षेत्र में वार्ड स्तर पर दलों का गठन*
नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत 50 वार्डों के लिए पृथक-पृथक दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में एक प्रभारी अधिकारी, एक नोडल अधिकारी, एक सहायक नोडल अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहेंगे। ये दल वार्ड स्तर पर शिकायतें एवं आवेदन संग्रहित कर नोडल अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज कराएंगे, जिसके पश्चात संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!