
शहर में हर्षोल्लास से मनेगा राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव,
शहर के अनेक हनुमान मंदिरों में अभिषेक,श्रंगार,हवन के पश्चात होंगे भंडारे,
खंडवा। चैत्र पूर्णिमा और कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को सेवा के प्रतिमान चतुर्युगी चिरंजीवी बुद्धिमता वरिष्ठ, वातात्मजा वानर यूथ मुख्य,रघुपति प्रिय भक्त अंजनीनंदन, आंजनेय, हनुमन,कपिसूर,श्री राम भक्त हनुमान जी का जन्म महोत्सव पूरे देश सहित श्रद्धालुओं द्वारा पूरे देश में मनाया जाता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जन्म महोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ पूरे शहर में हनुमान मंदिरों में मनाया जाएगा। गणेश तलाई स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर भीमकुंड,सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पड़ावा, पडेला हनुमान मंदिर सिहाड़ा रोड, प्रसन्नदेव हनुमान मंदिर सराफा,रामभक्त हनुमान मंदिर घंटाघर,बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर, इंदिरा चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, शनि मंदिर में स्थित कुंडेश्वर महादेव हनुमान मंदिर, भवानी माता मंदिर स्थित हनुमान मंदिर,इंदौर रोड स्थित बडक़ेश्वर हनुमान मंदिर,माता चौक हनुमान मंदिर,जसवाड़ी रोड बालकदास आश्रम स्थित भावसार हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर,भोपाल रोड जूनापानी स्थित हनुमान मंदिर, बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर,बड़ाबम राममंदिर स्थित हनुमान मंदिर,दुर्गा मंदिर के समीप हनुमान मंदिर, ऊंट कुआ स्थित हनुमान मंदिर, रामेश्वर स्थित हनुमान मंदिर व शहर के अन्य स्थानों पर अनेक हनुमान मंदिरों सहित हनुमान जयंती महोत्सव का यह आस्था का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से शनिवार को मनाया जाएगा। जहां चोला श्रृंगार अभिषेक,हवन,आरती के साथ-साथ विविध व्यंजनों के भंडारों में हलवा पूरी का प्रसाद का रसस्वादन भक्तजन करेंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खेड़ापति हनुमान मंदिर में शुक्रवार से अखंड रामायण पाठ चल रहा है जिसका समापन शनिवार को होगा, मंदिर में प्रातः बालाजी भजन मंडली द्वारा भजन। जन्म आरती दर्शन हवन प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक। छप्पन भोग आरती आरती 11:00 बजे हनुमान जी का दुग्ध अभिषेक दोपहर 1:00 से 3:00 बजे विशेष श्रृंगार आरती 5:30 बजे एवं महा आरती रात्रि 8:30 बजे होगी।









