ताज़ा ख़बरें

प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र की सुख,समृद्धि, खुशहाली के लिए सांसद श्री पाटिल द्वारा की गई नर्मदा परिक्रमा पूर्ण,

परिक्रमा पूर्ण होने पर सांसद श्री पाटिल ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ के किए दर्शन

प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र की सुख,समृद्धि, खुशहाली के लिए सांसद श्री पाटिल द्वारा की गई नर्मदा परिक्रमा पूर्ण,

परिक्रमा पूर्ण होने पर सांसद श्री पाटिल ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ के किए दर्शन

खंडवा ओंकारेश्वर।। ,, त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे,, खंडवा बुरहानपुर क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा क्षेत्र की सुख शान्ति व समृद्धि एवं नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर प्रारंभ की ‘’नर्मदा परिक्रमा’’ का शुक्रवार को समापन हुआ, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा 6 दिन पूर्व मां नर्मदा की पूजा अर्चना एवं भोले बाबा के दर्शन पूजा अर्चना के पश्चात नर्मदा परिक्रमा आरंभ की थी, परिक्रमा पूर्ण होने पर शुक्रवार को दोपहर में सांसद श्री पाटिल ने ओंकारेश्वर गोमुख घाट पर मां नर्मदा जी की पूजन -आरती व श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग व ममलेश्वर जी का जलाभिषेक कर परिक्रमा का समापन किया । सांसद श्री पाटिल ने इस अवसर पर कहा कि मैया सबका कल्याण करने वाली है माता के दर्शन मात्र से ही हमें सुख शांति की प्राप्ति होती है,नर्मदा मैया ने लोक के शाश्वत स्वर को, लोक आस्था, लोक मान्यताओं को, लोक संस्कृति और लोक संस्कार को उज्ज्वल किया है। आपने परिक्रमा के दौरान देखा कि मैया के तट पर कोई भूखा नहीं सोता। मैया हर क्षण अपने भक्तों का ध्यान रखती है।माँ नर्मदा सिर्फ सरिता नहीं, संस्कृति की पावन कविता है। इसकी लहरों में वेदों की वाणी है और बूंद-बूंद कल्याणी है। नर्मदा मैया न सिर्फ हमारे खेतों की प्यास बुझाती हैं बल्कि हमारी आत्मा को भी तृप्त करती हैं। मईया की अमृत धारा और विस्तृत आंचल लोक के उत्थान, अंतस के कल्याण, चिंतन तथा चेतना के परिष्करण की प्रेरणा से परिपूर्ण है।
अनंत काल से अपने अविरल अमृत प्रवाह से अनेक संस्कृतियों और संपूर्ण मानवता को परिपोषित करने वालीं नर्मदा मैया सबका मंगल करें, सबका कल्याण करें; सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मुझे परिक्रमा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां सभी का कल्याण करें एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली सदैव बनी रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया समापन अवसर पर सांसद श्री पाटिल के साथ भीमकुंड वाले बाबा दुर्गानंद, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, राजेंद्र सिंह सोलंकी हरीश कोटवाले,मुकेश तनवे , सुनील जैन श्याम मौर्य, चंद्रेश पचौरी, दिग्विजय सिंह तोमर सागर आरतानी, कपिल अंजने, ललित मंडलेकर दिवाकर तिवारी सहीत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!