
*रितेश गोयल व परिवार जनों ने लायन्स भोजन सेवा में परोसा भोजन*
*रितेश गोयल ने लायन्स भोजन सेवा केंद्र कर्मचारियों का किया सम्मान*
खण्डवा। लायंस क्लब खंडवा द्वारा संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र जिला चिकित्सालय परिसर में लायंस क्लब खंडवा के सक्रिय साथी व समाजसेवी रितेश गोयल ,मित्र व परिवारजनों द्वारा मरीजों व परिजनों को टेबल कुर्सी पर बैठा कर भोजन कराया गया।रितेश गोयल एवं परिवार द्वारा अपने हाथों से भोजन मिठाई परोसी गई । जानकारी देते हुए नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि लायंस क्लब खंडवा के नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय,सुनील जैन,वीना आठोत्रा, सुशीला गदले, लियो राजन बहेल व सदस्यों द्वारा रितेश गोयल,मित्रों व परिवारजनों का लायन्स भोजन सेवा केंद्र में पधारने पर स्वागत किया गया।इस अवसर पर रितेश गोयल ने कहाकि मुझे लायंस क्लब खंडवा के सदस्य होने पर गर्व है। हमारा क्लब पीड़ित मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है ।भोजन सेवा के साथ ही नेत्रदान, देहदान ,वस्त्र बैंक,मेडिकल उपकरण बैंक,पर्यावरण,प्राकृतिक चिकित्सा शिविरो व स्वास्थ्य सेवाओं ग्रीष्मकाल में अनेको प्याउओ के संचालन के साथ महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है ।यह गौरव की बात है। मुझे खण्डवा आने के बाद कुछ ही वर्षो में लायन व शहरवासियों का बहुत प्यार और स्नेह मिला।श्री गोयल ने कहाकि जिस शहर ने हमे बहुत कुछ दिया है बदले में हमारा भी दायित्व है कि हम भी शहर के लिए कुछ करे।नारायण बाहेती ने कहा कि लायन रितेश गोयल का लायंस क्लब खंडवा की गतिविधियों में व सेवा कार्यों में सदैव सहयोग मिलता रहा है व्यस्तता के बाद भी पत्नि पूजा व बेटे संस्कार के साथ लायन्स भोजन सेवा में आकर अपने हाथों भोजन परोसने का कार्य सराहनीय है। रितेश गोयल खण्डवा शहर को अपने सेवा व पर्यावरण कार्यों से राष्ट्र में गौरवान्वित कर रहे है।इस अवसर पर सुनील जैन ने कहाकि अन्नदान महादान है।लायन्स की सेवा गतिविधि के साथ ही भोजन सेवा गतिविधि में सम्मिलित होने पर बहुत प्रसन्नता होती है। रितेश गोयल सेवा के सभी कार्यो में अग्रणी रहते हैं।राजीव मालवीय ने कहाकि रितेश गोयल सहज व सरल व्यक्तित्व के धनी है।रितेश गोयल,पत्नि पूजा व बेटे संस्कार ने सहजता से केंद्र में भोजन प्रसादी ग्रहण कर भोजन प्रसादी की गुणवत्ता व सफाई व्यवस्था की सराहना की ।भोजन सेवा में सहयोग के साथ ही लायन्स भोजन सेवा के कर्मचारियों का सम्मान करते हुए साड़ियां व ड्रेस प्रदान की । लायन्स भोजन सेवा में नियमित सहयोग देने वाले राजीव शर्मा व परिवार ने भी माताजी स्व राजकुमारी शर्मा की पुण्य स्मृति में भोजन में सहयोग प्रदान किया।









