ताज़ा ख़बरें

आयोजित पुस्तक मेले में मंडलोई फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेंट की,

खास खबर

आयोजित पुस्तक मेले में मंडलोई फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेंट की,

खंडवा।। स्कूलों में प्रवेश शुरू हो चुका है, विद्यार्थी एवं उनके परिजन शिक्षा के लिए लगने वाली पाठ्यपुस्तिकाएं एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था में लग गए हैं, नगर में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार पुस्तक मेला आयोजित किया गया है, जिसमें कम कीमत पर पाठ्यपुस्तिकाएं एवं स्कूली सामग्री विद्यार्थियों को प्राप्त हो रही है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शिक्षा के दान के लिए समाजसेवी भी आगे बढ़ रहे हैं, शुक्रवार को पुस्तक मेले में श्री मंडलोई फाउंडेशन मोरघड़ी ओंकारेश्वर द्वारा पद्म भूषण पंडित भगवंत राव मंडलोई की स्मृति में शिक्षा के लिए उपयोगी सामग्री भेंट की गई, मंडलोई फाउंडेशन के अमिताभ मंडलोई ने पुस्तक मेले में श्री मंडलोई फाउंडेशन मोरघड़ी ओंकारेश्वर द्वारा पद्मभूषण स्व.पंडित भगवंत राव मंडलोई की स्मृति में प्राथमिक शालाओं की छात्राओं को पाठ्य सामग्री पानी की बॉटल, टॉफी और पेन वितरण करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा विद्यार्थियों को उच्च कोटि का नागरिक बनाती है, आज की आवश्यकता है शिक्षा, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री पंडित भगवंत राव मंडलोई ने खंडवा के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षा केंद्र बनाए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थी की शिक्षा के लिए दिया गया सहयोग उन्हें भविष्य निर्माण में मदद करता है। संस्था प्राचार्य डॉ संजय निम्भोरकर ने मंडलोई फाउंडेशन के कार्य की सराहना की और शिक्षा विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन संदीप जोशी ने किया आभार एडीपीसी रमसा संगीता सोनवने ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बीआरसी बी. एल. वास्कले,सरोज जोशी मंडलोई फाउंडेशन से श्रेयांश जोशी,देवांश जोशी,अवधेश व्यास विशेष रूप से उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!