
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व संजय नगर में की जा रही योग गतिविधियां
———-
खण्डवा//शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व संजयनगर में हैल्थ एवं वेलनेस गतिविधियों के अंतर्गत योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि यूपीएचसी रामनगर व संजय नगर में माह में 10 दिन योग प्रशिक्षक के द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को योग कराया जा रहा है एवं दैनिक जीवन में एक घण्टा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करने की सलाह दी जा रही है।










