ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से श्री सुनील राठौर का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया आभार व्यक्त

प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से श्री सुनील राठौर का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा
———–
प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया आभार व्यक्त
———–
खण्डवा//खण्डवा जिले की नगर परिषद् मून्दी के वार्ड क्र. 10 कबीट मोहल्ला निवासी सुनील पिता श्री सुंदरलाल राठौर का मकान कच्चा था, बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता था। श्री सुनील ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। परंतु नगर परिषद मूंदी द्वारा उन्हंे ज्ञात हुआ कि सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वे हितग्राही जिनके पास पूर्व से पक्का मकान नहीं है उन पात्र हितग्राहियों को अपना स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए शासन की ओर से राशि 2.50 लाख का अनुदान मिलता है। श्री सुनील ने बताया कि उन्होंने आवास योजना के लिए नगर परिषद मूंदी में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रस्तुत करने के कुछ दिनों बाद ही सीधे उनके बैंक खाते में मकान बनाने के लिए प्रथम किश्त के रुप में राशि 1 लाख रु. प्राप्त हुई है। श्री सुनील ने बताया कि स्वयं के मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। इसके बाद आवास निर्माण की प्रगति अनुसार उन्हें द्वितीय किश्त के रुप में 1 लाख रूपये एवं तृतीय व अंतिम किश्त के रुप में 50 हजार रु. उनके बैंक खाते में प्राप्त हुए। श्री सुनील ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की संपूर्ण सहायता राशि मिल गई है, जिससे उनका नया पक्का आवास बन पाया है। श्री सुनील ने बताया कि आज उनका परिवार कई वर्षों बाद पक्केे मकान में रहने का सुखद अनुभव महसूस कर रहा है एवं उन्हें इस योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना भी नहीं करना पडा है। श्री सुनील ने स्वयं एवं अपने परिवार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगर परिषद मूंदी का आभार व्यक्त किया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!