
ओंकारेश्वर में एकात्म पर्व: संतों का आशीर्वाद, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बढ़ा आयोजन का महत्व।


समापन अवसर पर विधायक कंचन तन्वे ने पहुंचकर लिया संतों का आशीर्वाद।
खंडवा। आदि शंकराचार्य की तपोभूमि पावन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आयोजित एकात्म पर्व के दौरान धार्मिक और सामाजिक वातावरण विशेष रूप से उत्साहपूर्ण सफल रहा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया देश के बड़े संतों के साथ उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव उपस्थित हुए। वही समापन अवसर पर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ ही जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के दर्शन से मन श्रद्धा, ऊर्जा और सकारात्मकता से भर गया। कार्यक्रम के दौरान मंगल दास जी महाराज और नजर निहाल बापू से भी भेंट कर आशीर्वाद लिया। एकात्म पर्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। इस दौरान क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित भाजपा से जुड़े कई नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक कंचन तनवे के साथ साथ जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर धर्मेंद्र बजाज, दुर्गेश पंडित, सेवादास पटेल राजेश तिवारी, सुनील जैन सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के इस आयोजन में संतों का सान्निध्य और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे विशेष महत्व प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे इस जिले में मां नर्मदा के साथ बाबा ओंकारेश्वर विराजमान है साथी हमारी सरकार जहां प्रदेश के विकास में सक्रिय होकर कार्य कर रही है वहीं सनातन धर्म का झंडा सदैव ऊंचा रहे इसको लेकर तीर्थो के विकास में भी लगातार कार्य कर रही है, तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के साथ करोड़ों रुपए के विकास कार्य हमारे युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कार से जोड़े रखने में कामयाब होंगें।







