ताज़ा ख़बरें

जेसीआई खंडवा द्वारा गौ माता एवं आवारा पशुओं के लिए पानी की टंकियां की स्थापित।

खास खबर

जेसीआई खंडवा द्वारा गौ माता एवं आवारा पशुओं के लिए पानी की टंकियां की स्थापित।

खंडवा।शहर में वषों से जेसी आई लगातार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। समाज सेवा के साथ ही राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी जेसीआई अपनी भूमिका निभा रहा हें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जेसीआई खंडवा द्वारा गौ माता एवं अन्य आवारा पशुओं के लिए पानी की टंकियां स्थापित की। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान बेजुबान जानवरों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है।

पूर्व अध्यक्ष नागेश वालंजकर ने बताया कि यह सेवा कार्य निरन्तर 7 वर्षों से किया जा रहा है जिसके तहत 150 से अधिक टंकिया शहर में स्थापित की जा चुकी है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक स्थानों पर पशुओं को पानी उपलब्ध कराया जा सके।

अध्यक्ष मनन सोनी ने बताया गर्मी के मौसम में अक्सर सड़कों पर घूमने वाले पशु-पक्षी पानी के अभाव में परेशान होते हैं, इस समस्या को समझते हुए जेसीआई खंडवा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर 11 पानी की टंकियां रखवाई हैं, जिससे गौ माता सहित अन्य जानवरों की प्यास बुझ सके ।

जेसी अनिल बाहेती ने बताया जेसीआई खंडवा ने समाज से बेजुबान जीवों की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
स्थानीय नागरिकों की मांग पर उन्हें टंकी उपलब्ध करा कर, उसके रख रखाव का संकल्प दिलाया जा रहा है और कई लोग इसमें सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला, समाजसेवी सुनील जैन, अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर, विकास मित्तल, जेसीआई अध्यक्ष मनन सोनी , जेएसी अध्यक्ष हेमंत मूंदड़ा, जतिन हिंगोरानी, प्रिंस जिंदल, रुद्राक्ष चौहान, काव्यांश जोशी, पावन माहेश्वरी, आयुष पाटोदी, मोहनीश साहू, प्रशांत मोदी, सुनील सोनी, आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!