ताज़ा ख़बरें

*17 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएमएस ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

खास खबर

*17 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएमएस ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
खंडवा। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने आउटसोर्स व ठेका कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एडीएम के.आर. बडोले को दिया गया।
जिला मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स व ठेका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग नीति बनाई जाए। कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन और रोजगार का संरक्षण दिया जाए। साथ ही श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में मांग की गई कि कर्मचारियों से 8 घंटे से अधिक कार्य लेने पर अतिरिक्त भुगतान किया जाए। वेतन सीधे विभाग द्वारा कर्मचारियों के खातों में जमा कराया जाए तथा प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन और वेतन पर्ची उपलब्ध कराई जाए। अनुभव के आधार पर वेतनवृद्धि और नियमित भर्ती में प्राथमिकता देने की भी मांग शामिल रही।
प्रवीण शर्मा ने कहा कि बिना कारण आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन करेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कोषाध्यक्ष विजय सनावा, कार्यालय मंत्री योगेश पटेल, करण बिवाल, वचन, जितेंद्र देसला मौजूद रहे। वहीं आयुश्री मोरे, राजेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!