“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत 25 फरवरी को कोठी व मोहना में लगेगा शिविर
—
खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रतानुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत पुनासा विकासखण्ड के ग्राम कोठी व मोहना में 25 फरवरी को शिविर आयोजित होगा।
पुनासा विकासखण्ड के ग्राम बांगरदा व बीड़ में 26 फरवरी, अटूटखास व नर्मदानगर में 27 फरवरी को शिविर आयोजित होंगे। पंधाना विकासखण्ड के ग्राम सिंगोट व बोरगांव बुजुर्ग में 28 फरवरी, गुड़ी व गांधवा में 1 मार्च, बगमार एवं पिपलोदखास में 2 मार्च तथा दीवाल और आरूद में 3 मार्च को ये शिविर आयोजित होंगे। खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी व आंवलिया में 5 मार्च, आशापुर व पटाजन में 6 मार्च, खारकलां व मलगांव में 7 मार्च और सुंदरदेव व सांवलीखेड़ा में 8 मार्च को शिविर आयोजित कर ग्रामीणों के आवेदन लिए जाएंगे।










