ताज़ा ख़बरें

आज भोपाल में होगा कांग्रेस का किसान सम्मेलन खरगे जी एवं राहुल गांधी जी होंगे शामिल

खास खबर

आज भोपाल में होगा कांग्रेस का किसान सम्मेलन खरगे जी एवं राहुल गांधी जी होंगे शामिल

खंडवा जिले एवं शहर से लगभग 100 गाड़ियों से कांग्रेसजन आज पहुचेंगे भोपाल

खंडवा/
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भोपाल आएंगे। आज कांग्रेस अमेरिका से हुई ट्रेड डील के विरोध में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित करेगी। इसी कार्यक्रम से कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगी।
जिला कांग्रेस के पुर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि अमेरिका से हुई ट्रेड डील के विरोध में आज भोपालके बड़ा किसान सम्मेलन किया जाएगा।इस आंदोलन में प्रदेश के लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आज भोपाल में एकत्रित होंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष( ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी घेरेगी। आंदोलन की शुरुआत मध्यप्रदेश से होगी। श्री सिंह ने बताया कि खंडवा जिले से मंगलवार प्रातः 7 बजे के लगभग 100 गाड़ियों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन भोपाल पहुचेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!