ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ओलंपियाड के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ओलंपियाड के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

खण्डवा #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने गत दिनों राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीएस सोलंकी के साथ साथ विद्यार्थियों के परिजन तथा गुरूजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपस्थित विद्यार्थियों व उनके परिजनों को ओलंपियाड प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिन विद्यार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, उनमें कक्षा 2 से 3 वर्ग के विद्यार्थियों में जयदीप यादव, श्रेया, यश सागोरे, गोपाल शाामिल हैं। इसके अलावा कक्षा 4 एवं 5 वर्ग के जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनमें कोमल, अजय, आनंदी राकेश, आयुष, अशिता नामदेव, फरीन खान, पूर्णिमा मसानी, प्रियांश करोले शाामिल हैं। इसके अलावा कक्षा 6 से 8 वर्ग में जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनमें शबनम परवीन, परिधि, पियूष चोपड़े, रोशनी, तमन्ना कुरैशी, सागर मोरे, परि, प्रतिज्ञा, खुशी यादव, परि, डिंपल, सौम्य, बलराज, आशीष नामदेव तथा फरहीन खान शामिल हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!