ताज़ा ख़बरें

रॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए खंडवा में क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न।

खास खबर

रॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए खंडवा में क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न।

150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

निमाड़ के युवाओं में प्रतिभा के साथ जुनून और प्रतिस्पर्धी ऊर्जा की झलक

खंडवा। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) 2026 के लिए डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय खंडवा एवं आईसेक्ट समूह की पुरुष क्रिकेट टीम ‘रॉयल निमाड़ ईगल्स’ के गठन के अंतर्गत खंडवा के जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड, सूरजकुंड में आयोजित चयन ट्रायल्स सफलतापूर्वक संपन्न हुए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि ट्रायल्स में निमाड़ एवं आसपास के जिलों से आए लगभग 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैटिंग, बॉलिंग और विकेटकीपिंग में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुए ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने फिटनेस ड्रिल्स, नेट प्रैक्टिस और मैच सिमुलेशन के माध्यम से अपनी तकनीक, अनुशासन और खेल समझ का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन चयन समिति द्वारा तकनीकी मापदंडों और मैच परिस्थितियों के आधार पर किया गया। सुनील जैन ने बताया कि ट्रायल्स के दौरान युवा खिलाड़ियों में उच्च स्तर का आत्मविश्वास, खेल के प्रति समर्पण और प्रतिस्पर्धी भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।आईसेक्ट समूह द्वारा टीम स्वामित्व के साथ खेल विकास की दिशा में की गई यह पहल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को संरचित मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ‘रॉयल निमाड़ ईगल्स’ का उद्देश्य केवल टीम निर्माण तक सीमित न रहकर खिलाड़ियों को दीर्घकालिक प्रशिक्षण, पेशेवर मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। आईसेक्ट समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने ट्रायल्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “निमाड़ क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने जिस अनुशासन, जुनून और खेल समझ का प्रदर्शन किया है, वह भविष्य के लिए अत्यंत सकारात्मक संकेत है। यह चयन प्रक्रिया खिलाड़ियों के लिए केवल अवसर नहीं, बल्कि एक संगठित विकास यात्रा की शुरुआत है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को पेशेवर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी मंच देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जाए।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!