ताज़ा ख़बरें

नवचण्डी महिला मंडल ने उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया फाग महोत्सव।

खास खबर

नवचण्डी महिला मंडल ने उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया फाग महोत्सव।

फाग उत्सव में फूलों की होली का आनंद देखा गया।

खण्डवा। रंगों से सरोबार सामाजिक समरसता के भाव को लेकर होली एवं रंग पंचमी का पावन पर्व शीघ्र आने वाला है। सामाजिक संस्था एवं महिला मंडलों द्वारा इन दिनों फाग उत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नवचण्डी महिला मंडल के तत्वावधान में संयोजक श्रीमती पिंकी वर्मा द्वारा लव-कुश गार्डन में फाग महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर उत्सव को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान नेहा वर्मा एवं नेहा दुबे को राधा-कृष्ण के स्वरूप में सुसज्जित किया गया, जिन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। लगभग 50 किलो पुष्पों से फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर भक्ति, आनंद और रंगों से सराबोर हो गया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए तथा विविध मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से पारंपरिक फाग उत्सव की झलक प्रस्तुत की। समाजसेवी सुनील जैन नारायण बाहेती ने बताया कि महिला मंडल के इस अवसर पर फाग महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह उत्सव हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर जीवन में आनंद और सकारात्मकता लाने की प्रेरणा देता है।
अंत में सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से स्वल्पाहार प्रसादी ग्रहण की, उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!