ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में झाबुआ महाविद्यालय के 4 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के खेल कैलेंडर 2025-26 के अनुसार संभाग स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग पुरुष/महिला प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा रणजीत सिंह महाविद्यालय इंदौर द्वारा श्री राम जिम्नेशियम हॉल, रॉबर्ट चौराहा, इंदौर में किया गया।

प्रतियोगिता में दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के कुल 4 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिनमें 1 खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग एवं 3 खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में चयनित हुए हैं।

चयनित खिलाड़ी आगामी 17 एवं 18 तारीख को आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर ने खिलाड़ियों को किट एवं आवश्यक खेल सामग्री प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजय प्राप्त करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप परसेंडिया, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भूरसिंह निगवाल, क्रीड़ा अधिकारी कोमल सिंह बरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर समस्त प्राध्यापक एवं स्टाफ कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!