ताज़ा ख़बरें

खंडवा में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

खास खबर

खंडवा में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

शहरवासियों से सहभागिता की विशेष अपील।

खंडवा। जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए 24 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, सिविल लाइन, खंडवा में एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य खंडवा एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
यह सामाजिक पहल निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। सोसायटी के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता, पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपेश आर. उपाध्याय एवं प्रबंधक सतीश पटेल ने संयुक्त रूप से जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करें तथा रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागी बनें। सुनील जैन ने बताया कि शिविर में नागरिकों के लिए नि:शुल्क बीपी जांच, शुगर जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। रक्तदान शिविर में स्वस्थ एवं इच्छुक व्यक्तियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गई है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की समय पर सहायता की जा सके।
आयोजन समिति ने संदेश दिया है कि — “रक्तदान महादान है”, आपका एक छोटा सा प्रयास किसी की जिंदगी बचा सकता है। सभी नागरिकों से इस पुनीत सामाजिक कार्य में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!