ताज़ा ख़बरें

विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा को आईएसओ 9001 एवं 14001 प्रमाण पत्र मिला

खास खबर

विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा को आईएसओ 9001 एवं 14001 प्रमाण पत्र मिला

खण्डवा//जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय खंडवा को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानको के अनुरूप कार्य करने पर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र क्रमांक 9001 एवं एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र क्रमांक 14001 प्रदान किया गया। आईएसओ टीम, नई दिल्ली के प्रतिनिधि श्री शिवांशु तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्रीमती ममता जैन को प्रदान किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्रीमती ममता जैन ने दिव्यांग श्री राजू चौहान, श्री राम सिंह घौहान, श्री अमरदास चौहान को ट्राई साइकिल वितरित की गई। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को बैसाखी एवं वाकिंग स्टिक भी प्रदान की गई।
प्रधान न्यायाधीश श्रीमती जैन ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि न्याय केवल न्यायालय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग तक पहुंचना ही सच्ची न्याय सेवा है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा को यह प्रमाण पत्र मिलना इस बात का प्रमाण है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा द्वारा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करते हुए जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह टेकाम, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री आशीष प्रताप सिंह चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!