ताज़ा ख़बरें

माणिक्य स्मारक वाचनालय मे परंपरा वसन्तोत्सव का फूलों की होली से हुआ समापन।

खास खबर

माणिक्य स्मारक वाचनालय मे परंपरा वसन्तोत्सव का फूलों की होली से हुआ समापन।

गीत, संगीत, नृत्य से छाया फागुन और होली का उल्लास

खण्डवा। माणिक्य स्मारक वाचनालय में परम्परा कार्यक्रम अंतर्गत बसन्तोत्सव पर द्वितीय दिवस समापन अवसर पर रविवार को वाचनालय में रात्रि 8.30 बजे से फागुन का माहौल छा गया और श्रोतागण शिवभक्ति के साथ ही होली के रंग में रंग गए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दो दिवसीय परंपरा बसंतोउत्सव के शुभारंभ अवसर पर वाचनालय के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने स्वागत भाषण देते हुए वाचनालय की गतिविधियों को प्रस्तुत किया। ग्वालियर के कलाकार सुजल जैन ने महादेव शिव शम्भू,अखिया उन रंग लागी, रंग डारूँगी,मेरे कान्हा आये पलटकर,बाजे मुरलिया,चलो मन वृन्दावन की और सहित सावरे आई जाइयो गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।माणिक्य वाचनालय समिति सदस्य प्रेमांशु जैन ने बताया कि इसके पश्चात संगीत महाविद्यालय खण्डवा के नवीन सोनी और साथियों ने कथक आधारित होली नृत्य की प्रस्तुति में गणेश वंदना ,तराना अनंत, राधा और कृष्ण की लीलाओं पर आधरित कान्हा रें पर सुंदर नृत्य का प्रदर्शन किया एवं फाग उत्सव के अवसर पर डुमरी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति मुख्य कलाकार नवीन सोनी सहित शिष्य अनुष्का फूलमाली,पायल गोलानी,शीतल काजले,अदिति नायक,आष्का पठारिया, यशी वर्मा ने सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह,महापौर अमृता यादव,पूर्व महापौर सुभाष कोठारी के साथ समिति अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव, प्रेमांशु जैन, राधेश्याम पटेल, गणेश भावसार, अमर यादव, राकेश बंसल, वीरेंद्र जैन, देवेन्द्र जैन, आशीष चटकेले, ओमप्रकाश दशोरे, संजय भट्ट,सुनील जैन, जम्बू जैन, जितेंद्र उपाध्याय, रामचंद्र मौर्य, राजेश तिवारी, लोकेंद्र सिंह गोड,सीमा भावसार,चारुलता यादव, राजेश यादव,आस्था चौहान, नैना चौहान, वीणा जैन, अर्चना जोशी, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, कुलदीप फरे, तरुण झंवर सहित बड़ी संख्या में नगर जन उपस्थित रहे । संचालन भूपेन्द्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार शरद जैन ने व्यक्त किया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!