ताज़ा ख़बरें

*ओंकारेश्वर मंदिर का लड्डू महाप्रसाद अब डाकघर के माध्यम से घर पहुंचेगा*

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनिष गुप्ता,खण्डवा।             *****************************

*ओंकारेश्वर मंदिर का लड्डू महाप्रसाद अब डाकघर के माध्यम से घर पहुंचेगा*
खण्डवा 23 फरवरी 2026, ओंकारेश्वर मंदिर का लड्डू महाप्रसाद अब पोस्ट ऑफिस के माध्यम से श्रद्धालुओं के घर तक पहुंचेगा। यह सुविधा शीघ्र ही शुरू होने जा रही है। अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि इस सुविधा के अन्तर्गत श्रद्धालु देश में कहीं से भी ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से महाप्रसाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से बाबा ओंकारेश्वर का पवित्र प्रसाद उनके घर तक पहुंच जाएगा। इस प्रसाद के साथ शिव चालीसा, रुद्राक्ष, मंदिर दर्शन कार्ड भी निःशुल्क भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण में अलग से डाक विभाग का एक काउंटर भी प्रारम्भ किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु यहां से प्रसाद वितरण बुकिंग के साथ साथ डाक विभाग की अन्य सेवाओं का लाभ भी ले सकें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!