ताज़ा ख़बरें

लायन्स क्लब खण्डवा ने किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर।

खास खबर

लायन्स क्लब खण्डवा ने किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर।

खण्डवा।लायंस क्लब खंडवा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारायण बाहेती ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम लायंस भोजन सेवा केंद्र में लायन्स क्लब खण्डवा की अध्यक्ष आशा उपाध्याय, लायंस भोजन सेवा केंद्र के चेयरमैन लायन गांधीप्रसाद गदले व कार्यकम संयोजक अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विषय विशेषज्ञ श्रीमती इंदिरा चौहान उदयपुर से पधारी। सभी बीमारियों का एक ही इलाज पर फोकस कर जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को रहन सहन व खान-पान से किस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में लगभग 150 लोगों को जागरूक किया गया। श्रीमती इंदिरा चौहान ने उपस्थित जनों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।कार्यक्रम संयोजक अखिलेश गुप्ता, सह संयोजक सनत श्रीमाली , समाजसेवी सुनील जैन, बलिराम तिरोले, मधुबाला शेलार , प्रेम नारायण पीपलोनिया, राकेश पालीवाल ,संजय पूर्वे, लियो अपूर्व उपाध्याय एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश गुप्ता ने किया, आभार बलिराम तिरोले ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!