ताज़ा ख़बरें

लायन्स ने माखनलाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय में दी गुड टच बेड टच की जानकारी।

खास खबर

लायन्स ने माखनलाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय में दी गुड टच बेड टच की जानकारी।

खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा लायन्स के गवर्नर अनिल खंडेलवाल के दिशा निर्देशानुसार छात्राओं को गुड टच बेड टच की जानकारी देने हेतु कन्या शालाओं,
छात्रावास व विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नारायण बाहेती ने बताया कि इस कड़ी में माखन लाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय में लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष आशा उपाध्याय ने योग शिक्षा के साथ ही गुड टच व बेड टच विषय पर जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि यदि कोई बेड टच करता है तो उसकी जानकारी अपने माता पिता को अवश्य देवे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जन जागरूकता के लिए प्रिंसिपल डॉ विनय जैन, प्रोफेसर मीना जैन ,प्रोफेसर संगीता जैन ,प्रोफेसर मोहन तिरोले रजक सर, खेल अधिकारी अंशुल चौहान ,मीना जैन ने भी छात्राओं को जागरूक करते हुए जो विभिन्न गांवों से बेटियां आती है उनको अपने गांव में अपने छोटे भाई- बहन को भी जागरूक करने के लिए कहा और शासन के द्वारा जो मदद के लिए नंबर दिए गए है वह बताएं ।अपने मोबाइल में इन जरूरी नम्बरों को रखने की समझाइश दी। विश्व साइन जो अभी बच्चों की किडनैपिंग में चल रहा है वह भी बताया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!