
वन अधिकार अधिनियम सम्बंधी ओरियंटेशन प्रोग्राम सम्पन्न
—
खण्डवा//वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण एवं प्रबंधन सम्बंधी ओरियंटेशन प्रोग्राम जनपद पंचायत खण्डवा के सभागृह में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर श्री राजेश कनोजे एवं श्री वीरेंद्र दुबे ने वन अधिकार की आवश्यकता तथा उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सामुदायिक दावे तैयार करने तथा ग्राम, उपखंड व जिला स्तर पर समितियों के गठन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सहायक आयुक्त श्री संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा वन एवं जनजातीय कार्य विभाग के मास्टर ट्रेनर्स भी उपस्थित थे।









