ताज़ा ख़बरें

सोमवार को श्री चंद्र प्रभु भगवान का जैन मंदिरों में मनाया गया मोक्ष महोत्सव।

खास खबर

सोमवार को श्री चंद्र प्रभु भगवान का जैन मंदिरों में मनाया गया मोक्ष महोत्सव।

सभी जैन मंदिरों के साथ सेठी नगर मंदिर में मंडल विधान के साथ लाडू चढ़ाया गया।

भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर प्रथम मंदिर आगमन पर बालक का नाम मोक्षित रखा गया।

खंडवा। श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन भगवान श्री चंद्र प्रभु का मोक्ष महोत्सव धार्मिक उत्सव के साथ मनाया गया। जैन धर्म में जन्म से ज्यादा मोक्ष को महत्व दिया गया है, इसीलिए सामाजिक बंधु 24 तीर्थंकरों के मोक्ष दिवस को मोक्ष कल्याणक महोत्सव मना कर लाडू चढ़ाते हैं। हजारों वर्ष पूर्व 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरो ने झारखंड स्थित मधुबन शिखर जी की 15 किलोमीटर ऊंची पहाड़ी पर तपस्या करते हुए मोक्ष पाया था। समाज के सचीव सुनील जैन ने बताया की श्रावण शुक्ल की पंचमी के दिन जहां मंदिरों में भगवान मल्लिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक बनाकर लड्डू चढाया गया, वहीं सोमवार को श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के साथ ही सेठी नगर स्थित जैन मंदिर में मुलनायक श्री चंद्र प्रभु भगवान का मोक्ष महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चंद्र प्रभु मंडल विधान की पूजा अर्चना कर भगवान का अभिषेक, एवं विश्व कल्याण की भावनाओं को लेकर महा शांतिधारा करने के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं लाडू चढ़ाकर आरती की। फागुन सप्तमी के दिन से हजारों वर्ष पूर्व बिहार झारखंड स्थित मधुबन के पर्वत पर ललीतकुट पर विराजमान होकर तप,तपस्या करते हुए मोक्ष प्राप्त किया था। खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के साथ बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर की दूसरी तल पर विराजित भगवान चंद्रप्रभु की की रत्नजडित प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने पूजन अभिषेक एवं शांति धारा कर लाडू चढ़ाकर महाआरती की। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर समाज समाज की वरिष्ठ चंदाबाई कासलीवाल के परिवार एवं समाज के सबसे छोटे सदस्य ने भगवान के दर्शन कर लाडू चढ़ाया। परिजनों ने उस बालक का नाम मोक्षित रखा। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, वीरेंद्र जैन, विजय सेठी, पंकज छाबड़ा, सचिव सुनील जैन, पवन रावका, महावीर रावका, राजेश कासलीवाल, रमेश सेठी, पंकज जैन महल, संतोष सेठी, पंडित नीखलेश जैन, जिनेंद्र जैन, कांतीलाल जैन, राजमल जैन, टीकमचंद जैन, डॉक्टर प्रशांत जैन, कैलाश चंद जैन, राजकुमार घाटे सहित समाज के श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!