ताज़ा ख़बरें

ओरछा में प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए राजपाल सिंह, तोमर, सुभाष कोठारी, देवेंद्र वर्मा।

खास खबर

ओरछा में प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए राजपाल सिंह, तोमर, सुभाष कोठारी, देवेंद्र वर्मा।

जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने ओरछा में एवं सांसद श्री पाटिल ने ग्राम धाबा में सुना मन की बात कार्यक्रम।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय टीम के गठन होने के पश्चात पहली कार्य समिति की दो दिवसीय 30 और 31 अगस्त बैठक राम राजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में दीप प्रज्वलन एवं भाजपा के ध्वज रोहण के साथ प्रारंभ हुई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में खंडवा जिले से संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, खंडवा प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, धार जिला प्रभारी पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा बैठक में शामिल हुए। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य शामिल हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के निर्णय हुए, बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, प्रशिक्षण, आगामी कार्यक्रम एवं राजनीतिक रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, बैठक में रविवार को आयोजित प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भी राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं के साथ खंडवा जिले के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सुभाष कोठारी, देवेंद्र वर्मा ने भी कार्यक्रम को सुना। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पाटिल ने नेपानगर विधानसभा के ग्राम धाबा में ग्राम वासियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!