ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया कोतवाली थाने का आकस्मिक निरीक्षण

खास खबर

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया कोतवाली थाने का आकस्मिक निरीक्षण

जनविश्वास अभियान के तहत शिकायतों के त्वरित निराकरण और लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा संचालित “जनविश्वास अभियान” के तहत आम नागरिकों की अधिक से अधिक शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने थाने में लंबित अपराधों एवं प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!