ताज़ा ख़बरें

आज रविवार को धर्मोदय तीर्थ बोरगांव में आचार्य श्री का दीक्षा दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जायगा।

खास खबर

आज रविवार को धर्मोदय तीर्थ बोरगांव में आचार्य श्री का दीक्षा दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जायगा।

सोमवार को नवकार नगर जैन मंदिर में भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव आयोजित होगा।

खंडवा। परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 59 वें दीक्षा दिवस के पावन उपलक्ष्य में रविवार, 19 जुलाई को बोरगाँव खुर्द धर्मोदय तीर्थ श्री आदिनाथ भगवान मंदिरजी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन आयोजित होगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आचार्य श्री के दीक्षा दिवस के अवसर पर दोपहर 2:30 बजे से आचार्य श्री का पूजन 48 दीपों से भक्तामर विधान परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित धर्म और भक्ति से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं इसने सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है तीर्थ क्षेत्र के संयोजक अध्यक्ष प्रदीप कासलीवाल ने सभी श्रद्धालुजनों से अनुरोध किया है कि इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें। शाम को वात्सल्य भोज का आयोजन भी आयोजित हे। आइए, पूज्य आचार्य श्री के तप, त्याग एवं प्रेरणामयी जीवन का स्मरण करते हुए इस पावन आयोजन को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल एवं मंगलमय बनाएं।

समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में भगवान नेमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा, विशेष रूप से श्री मुनीसुव्रत दिगंबर जैन मंदिर नवकार नगर में 20 जुलाई सोमवार को भगवान नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक अवसर पर प्रातः 7:00 बजे भगवान का अभिषेक शांति धारा पूजन के पश्चात सामूहिक रूप से लाडु चढ़ाकर महा आरती की जाएगी। मंदिर के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा एवं ट्रस्ट मंडल ने सभी सामाजिक बंधुओ से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!