
*ममलेश्वर मंदिर के दान पात्रों में निकली कुल 6,71,865 राशि*

खंडवा 18 जुलाई 2026, आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए और श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से श्री “ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति” का गठन किया गया है । मंदिर समिति द्वारा रखे गये दान पात्रो से प्राप्त राशि का उपयोग समिति द्वारा मंदिर परिसर में श्रृद्धालुओ को आवश्यक सुविधाये प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। वर्तमान में राशि गणना हेतु टीन शेड, मंदिर परिसर में रखी गई मूर्तियों को व्यवस्थित रखने हेतु टीन शेड, स्टील रेलिंग कार्य, सीसीटीवी कैमरे, शौचालय एक सुविधाघर का निर्माण तथा मंदिर परिसर में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन एवं अन्य कार्य आवश्यकता अनुसार किये जा रहे है। पुनासा के एस डी एम श्री पंकज वर्मा ने बताया 16 जुलाई को श्री ममलेश्वर मंदिर समिति के कुल 5 दान पात्र खोले गये तथा 2 से 16 जुलाई तक अवधि की राशि की गणना तहसीलदार एवं जिला कोषालय अधिकारी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में मंदिर कर्मचारी एवं बैंक कर्मचारियो द्वारा की गई। गणना में कुल 6,71,865 रू. (छः लाख ईकत्तर हजार आठ सौ पेंसठ रू.) की दान राशि प्राप्त हुई।











