ताज़ा ख़बरें

संगठनात्मक कार्यों को लेकर भाजपा जिला कोर समिति की बैठक संपन्न।

खास खबर

संगठनात्मक कार्यों को लेकर भाजपा जिला कोर समिति की बैठक संपन्न।

खंडवा। पार्टी को संगठन की दृष्टि से व्यवस्थित रूप से चलाने एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर पार्टी की जिला कोर समिति का गठन किया गया है। 2 से 3 माह के बीच पार्टी की कोर समिति की बैठक आयोजित की जाकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश में पार्टी स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के चयन के पश्चात अलग-अलग प्रकोष्ठों मोर्चा का गठन प्रदेश एवं जिला स्तर पर किया जा रहा है। बुधवार को खंडवा पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति में पार्टी संगठन की जिला कोर समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने की चर्चा भी बैठक में की गई, साथ ही जिले में मोर्चा, प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं अध्यक्षों के नामो को लेकर मंथन भी
हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कोर समिति की बैठक में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरै, मांधाता विधायक नारायण पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं धार जिले के प्रभारी सुभाष कोठारी एवं सेवादास पटेल उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!