पल्स पोलियो जन जागरुकता रैली 27 जून को
—
खण्डवा//राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के सम्बंध में जनजागरुकता के उद्देश्य से 27 जून, शनिवार को प्रातः 9ः30 बजे से जन जागरुकता रैली निकाली जायेगी। यह रैली जिला अस्पताल परिसर से शुरू होकर नगर निगम, घंटाघर, बॉम्बे बाजार, बस स्टैण्ड, मछली बाजार, जलेबी चौक से होती हुई जिला चिकित्सालय परिसर खण्डवा में सम्पन्न होगी।













