ताज़ा ख़बरें

मोहर्रम पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालन दण्डाधिकारी तैनात किए

खास खबर

मोहर्रम पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालन दण्डाधिकारी तैनात किए

खण्डवा//शहर में मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने कार्यपालन दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश अनुसार सम्पूर्ण खण्डवा शहर के लिए सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सिंह, एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मोघट थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार श्री महेश सोलंकी एवं नायब तहसीलदार श्री अभय भटोरे को, पदमनगर थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री विजय महाजन एवं श्री अरविंद पाराशर को तथा शैर तिराहा, जय अंबे चौक, मानसिंह तिराहा एवं करबला तक के लिए नायब तहसीलदार श्री महादेव राठौर एवं सुश्री दीपाली तिरोले को कानून व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह सभी एसडीएम को उनके क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!