ताज़ा ख़बरें

दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण में लगने वाले मार्बल का चयन एवं बुकिंग करने मंदिर निर्माण समिति सदस्य पहुंचे मकराना।

खास खबर

दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण में लगने वाले मार्बल का चयन एवं बुकिंग करने मंदिर निर्माण समिति सदस्य पहुंचे मकराना।

खंडवा। दादाजी भगवान की इच्छा और उनके आशीर्वाद से दादाजी धाम पर करोड़ों रुपए की राशि से भव्य संगमरमर का मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रथम चरण में दादाजी धाम पर लिंथ निंव का कार्य तेजी से चल रहा हें। मंदिर निर्माण समिति का संकल्प है कि दादाजी की वर्ष 2030 में 100 वीं वर्षी पर मंदिर निर्माण पूर्ण हो, मंदिर निर्माण में डेट नंबर संगमरमर पत्थर का इस्तेमाल होना है, संगमरमर के चयन एवं ऑर्डर देने के लिए मंदिर निर्माण समिति के सदस्य, इंजीनियर, आर्किटेक्ट बस एवं कार के द्वारा शनिवार मकराना पहुंचे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार शाम 6:00 समिति के सदस्यों ने दादाजी धाम पर दर्शन करने के बाद बस से मकराना हेतु रवाना हुए एवं शनिवार 11:00 बजे मकराना पहुंचे। शनिवार दिन भर मकराना की खदानों पर सदस्यों ने संगमरमर पत्थर को देखा। इसके पहले जब मकराना सदस्य पहुंचे थे और दरो की जानकारी प्राप्त की थी उस वक्त की दरों और आज की दरों में आधे से ज्यादा कम का अंतर नजर आया। सदस्य गण रविवार को भी डेट नंबर संगमरमर का मार्बल का चयन कर बुकिंग करेंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादाजी धाम से शाम 6:00 मंदिर निर्माण समिति के सदस्य एवं ट्रस्टी धर्मेंद्र बजाज, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह बहादुर सिंह, तपन डोंगरे, राकेश बंसल, भरत झंवर, मदन भाऊ ठाकरे, अखिलेश गुप्ता, सतीश कोटवाले, गणेशं कनाडे, हिमांशु अग्रवाल,राजू पाटिल, भारत पटेल,इंजीनियर प्रतीक गुप्ता,आर्किटेक्ट नितिन सिंगला, नितिन श्रीमाली, वीरेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र त्रिवेदी, शनिवार सुबह मकराना पहुंचें और दो दिन रुककर मार्बल का चयन कर सोमवार वापस आएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!