
*खंडवा पुलिस द्वारा *सिंहस्थ-2028* के सफल आयोजन हेतु कंट्रोल रूम में आयोजित प्रथम बैच का
06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न*

खंडवा 06 जून 2026
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश के पालन मे खंडवा पुलिस द्वारा सिंहस्थ-2028 के सफल एवं शांति पूर्ण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
समापन कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, डी.एस.पी. मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, समस्त प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था संधारण एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिंहस्थ मेले मे भीड़ नियंत्रण/अनुशासन बनाये रखने, आपदा प्रबंधन, वीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, सॉफ्ट स्किल,खोया-पाया प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सहायता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र में अनुभवी अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागी को विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी पुलिसिंग, समन्वय एवं त्वरित निर्णय लेकर विधिसंगत संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान के संबंध में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशिक्षण के दौरान सीखी बाते अपने दैनिक जीवन में व कार्यस्थल पर अमल में लाए जाने हेतु प्रेरित कर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
प्रथम बैच के सफल समापन के साथ ही आगामी बैच का प्रशिक्षण भी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजित किया जाएगा,











