
भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को लेकर कांग्रेस परिवार ने नवचंडी देवी धाम परिसर में किया सदबुद्धि यज्ञ

सन 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को लागू करने को लेकर किया हवन
खंडवा/
भारतीय जनता पार्टी की कथित महिला विरोधी मानसिकता के विरोध में कांग्रेस परिवार ने नवचंडी देवीधाम परिसर में “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि यज्ञ में बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया और भाजपा सरकार को “सद्बुद्धि” देने की कामना की गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्षरत रही है, लेकिन केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून को लागू करने में अनावश्यक देरी कर रही है।
रघुवंशी ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल महिलाओं के हितों की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनके अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लागू करना महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। महिला आरक्षण राजीव गांधी जी का संकल्प ,श्रीमती सोनिया गांधी जी का सपना था और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी जी हमेशा महिलाओं के हित की बात करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं।कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और हमने 2023 में इस बिल को पूरा समर्थन देकर संसद में पास कराया था।मोदी सरकार तो महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन थोपने के प्रयास कर रही है।10 साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने वाले मोदी जी की क्या मजबूरी थी कि वे महिला आरक्षण को कानून बनाकर लागू नहीं कर पाए, और आधी आबादी को उनका हक नहीं दिला पाए।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग दोहराई और भविष्य में भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी,हेमलता पालीवाल ,सुधा खान, मीनू मंडलोई, आशी सिलावट, रूपा कास्डे ,साधना जोशी ,किरण शर्मा, देवबाला शर्मा ,प्रतिभा कसेरा, भाग्यश्री वर्मा, साधना जोशी,खुशी कनाडे ,ममता सिंह कूड़े, शोभा कपूर, अर्चना वर्मा, मनीषा पवार ,आंचल पवार,इस अवसर पर लव जोशी ,चैनसिंह वर्मा, डॉ शरद हरणे, दीपक मुल्लू राठौर, मनोज मंडलोई,विशाल जैन,विकास व्यास, प्रेमांशु जैन,असलम गोरी, दिव्यांश ओझा, योगेश जांगिड़, वीरेंद्र गौतम ,यशवंत सिलावट,वकील नीलकंठ, बलराम वर्मा,भुवनेश जोशी, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, सुरेश गुरबानी,गुरप्रीत,नरसिम्हा सुनगत, समीर सोनी,फरहान खान,राम वर्मा,धनाजी जाधव,भुवनेश जोशी,संतोष पवार,गौरव पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।







